
गुना। जिले के आरोन इलाके में दो नाबालिगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए गए हुए थे। देर शाम एक नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया था जबकि दूसरे नाबालिग का शव आज सुबह पोखर से निकाला गया। देर रात के बाद स्ष्ठश्वक्रस्न की टीम ने मंगलवार सुबह 8 बजे से सर्चिग शुरू की और मशक्कत के बाद दूसरे नाबालिग का शव भी बरामद कर लिया। 9 बजे के आसपास दूसरे बच्चे का शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरोन अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार विदिशा जिले के रहने वाले कुछ परिवार गुना के आरोन इलाके में रामगिर गांव तरफ मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। उनके साथ बच्चे भी थे। सोमवार को परिवार काम कर रहे थे। इसी दौरान नीलेश (15) पिता तुरसी राम नायक और महेश (10) पिता निरंजन कुएं की तरफ चले गए। काफी देर तक बच्चे वापस नहीं आए, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की।
देर रात तक दूसरे बच्चे की तलाश होती रही
कुछ समय बाद परिवार वालों ने आरोन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने उन्हें बताया कि बच्चे शायद कुएं में डूब गए हैं। पुलिस ने स्ष्ठश्वक्रस्न को बुलाया। गुना से स्ष्ठश्वक्रस्न की टीम प्लाटून कमांडर नीतू माबई के नेतृत्व में पहुंची। खेत में ही कुएं जैसा एक गड्डा बना हुआ था। उसी में बच्चों की तलाश की गई। शाम को एक बच्चे का शव उसी गड्ढे से बरामद कर लिया गया। दूसरे बच्चे की तलाश रात तक जारी रही। प्लाटून कमांडर नीतू माबई ने बताया कि दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर स्ष्ठश्वक्रस्न का छह सदस्यीय दल जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर पहुंचा था। यहां बच्चों को तलाश किया गया। एक बच्चे का शव सोमवार को मिल गया। दूसरे की देर रात तक तलाश जारी रही
