Spread the love

शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम धोखाधडी करने वाले गिरोह में है शामिल
भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल की सायबर टीम ने शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम धोखाधडी करने वाले गिरोह में शामिल दो सायबर ठगों को शिवपुरी और तीन सायबर ठगों को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी निवासी महिला द्वारा लिखित शिकायत करते हुए बताया गया था की अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के जरिये उनके नाती से संपर्क कर एमआरटीईई मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के शेयर मार्केट में रकम इन्वेस्ट करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन 9 लाख की रकम आरटीजीएस कराते हुए ठगी की गई है। शिकायत की जांच के आधार पर जिन एकांउट में रकम ट्रांसफर की गई थी, ऐसे फ्रॉड बैंक खातों के वास्तविक उपयोगकर्ता के खिलाफ मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु की गई। सायबर क्राईम टीम ने जालसाजी में प्रयोग किये गये बैंक खाता धारको की तकनीकी जानकारी जुटाते हुए आरोपी रामनाथ लोधी पिता वृंदावनसिंह लोधी निवासी पिछोर जिला शिवपुरी एमपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसके बयानो के आधार पर पुलिस नेआरोपी धनीराम जाटव उर्फ शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू पिता हरप्रसाद जाटव निवासी पिछोर, जिला शिवपुरी म.प्र. को पिछोर शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरोह में शामिल अन्य आरोपियो बांभनीया शांति पिता जीना भाई निवासी सूरत गुजरात, प्रजापति अश्विन भाई पिता देवराज भाई निवासी सूरत गुजरात, परमार कमलेश भाई पिता लालजी भाई निवासी सूरत गुजरात को कपोदरा जिला सूरत गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपियो ने ठगी की 9 लाख की रकम शिवपुरी के कई करंट बैंक खातो की ट्रांसफर कराते हुए उसे नगद निकाल लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियो में खाता धारक सहित बिचोलिये एजेन्ट भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *