Spread the love

आयुर्वेद से बढ़िया कोई पद्धति नहीं है। इसके लिए अन्य संस्थायें भी आयुर्वेद के लिए प्रयास कर रही है

नरसिंहपुर। नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार एवं उद्यमिता और धनवंतरी दिवस पर सांसद चौ. दर्शन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयुष चिकित्सालय परिसर नरसिंहपुर में आयुर्वेद एक्सपो का आयोजन किया गया। कर्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र नागेश, कलेक्टर मती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, सहायक कलेक्टर शुभम यादव, डॉ. हरगोविंद पटेल, दिवाकर महाराज, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद सिंह व अन्य अतिथियों ने यहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने आयुष फार्मेसी, दवा निर्माण कंपनी, औषधि एवं जैविक कृषि उत्पादक किसान, प्राइवेट आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर, पंचकर्म सेंटर, ब्रह्मकुमारी योग, योग केन्द्र काया, औषधीय पौधों की नर्सरी द्वारा लगाये गये स्टॉलो पर जाकर अवलोकन किया और जानकारी ली। कार्यक्रम में सांसद सिंह ने समस्त उद्यमियों को यथा संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आयुर्वेद सहित सभी भारतीय पद्धतियों को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया है। इन प्राचीनतम पद्धतियों को आगे लाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया है। आयुर्वेद से बढ़िया कोई पद्धति नहीं है। इसके लिए अन्य संस्थायें भी आयुर्वेद के लिए प्रयास कर रही है।स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे आयुष को अपने जीवन में अपनायें और इसे दैनिक जीवनचर्या में हिस्सा बनायें। सांसद सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती पर जोर दें। गौ उत्पादों को अपनायें। उन्होंने आयुष विभाग को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिक घर की स्वच्छता के साथ मन व शरीर की स्वच्छता पर ध्यान दें। इससे एलोपैथी दवाईयों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। रासायनिक खेती करने से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश ने भी संबोधित करते हुए सभी को धनतेरस एवं दीवाली पर्व की बधाई दी। आभार जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *