
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दोतरफा झटका देने की तैयारी की है। केजरीवाल का मानना है कि अगर भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में हारती है, तब हरियाणा जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिर सकता है।
संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी की ताकत का इस्तेमाल करके दोनों राज्यों में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का मौका मिलेगा, केजरीवाल वहां उपस्थित रहने वाले है। राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा, केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया हैं जहां से प्रचार के लिए बुलाया जाएगा, वहां प्रचार के लिए अवश्य जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल और आप के नेता महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करने वाले है। महाराष्ट्र में वे शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए, जबकि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजेडी गठबंधन के लिए प्रचार करने वाले है। हालांकि, आप इन दोनों राज्यों में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन उनकी योजना भाजपा को हराने की है।
