Spread the love

दमोह : नगर पालिका के राजस्व अमले के द्वारा दुकान का किराया जमा नहीं करने वालों की दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही कर दुकान को सील किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका के स्वामित्व वाली दुकान जिसका की एक निश्चित किराया संबंधित दुकानदारों से प्रत्येक माह लिया जाता है, लेकिन लंबे समय से ऐसे कई दुकानदार हैं जिन्होंने अपनी दुकान का कराया जमा नहीं किया था, उन दुकानदारों में से नगर पालिका ने 20 चिन्हित दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शर्मा ने सभी नगर वासियों एवं दुकानदारों से आग्रह करते हुये कहा है कि अपनी दुकान का किराया एवं मकान का कर (टैक्स) समय-सीमा में जमा कर शहर विकास में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *