Spread the love

तावड़े बोले- वोट के बदले नोट के आरोप पर मांगे माफी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने झूठे और निराधार आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 100 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है। तावड़े ने कहा कि कथित कैश कांड मामले में वोट के बदले नोट के आरोप पर कांग्रेसी नेता माफी मांगे, अन्यथा वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। तावड़े ने कहा कि भाजपा और मुझे बदनाम करने के लिए इन नेताओं ने झूठे आरोप लगाए। इन्होंने कहा कि मैंने पांच करोड़ रुपए जनता में बांटे। भाजपा महासचिव ने कहा कि मैं इन नेताओं के साथ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेज रहा हूं। नोटिस में कहा गया है कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो विनोद तावड़े भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू करेंगे। तीनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के हर्जाने के लिए दीवानी कार्यवाही भी करेंगे। नोटिस में कहा गया है, आप सभी ने जानबूझकर हमारे मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पैसे बांटने की कहानी गढ़ी। समाज में सही सोच रखने वाले लोगों की नजर में उनकी छवि खराब करने के लिए मीडिया में हमारे मुवक्किल के खिलाफ झूठे, निराधार आरोप प्रकाशित किए हैं। कांग्रेस के नेता विनोद तावड़े की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत जल्दीमें थे। उन्होंने तथ्यों की जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई। पूरी सच्चाई जानने के बावजूद उन्होंने झूठे, निराधार आरोप लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *