Spread the love

नई दिल्ली । 1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने पहले भी इसके दाम 62 रुपए बढ़ाकर 1802 रुपए कर दिए गए थे। वहीं फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही है। इसके अलावा मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम लागू किए जा रहे हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियां संदिग्ध नंबरों की पहचान करके उन्हें तुरंत ब्लॉक करेंगी, जिससे इन नंबरों से यूजर्स तक मैसेज नहीं पहुंच सकेगा। जेट फ्यूल 1,274 रुपए तक महंगा होने से हवाई सफर महंगा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *