Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। यानी अगले साल जनवरी में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। फरवरी में चुनाव होंगे और नई सरकार का गठन होगा।
लोकसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव दोनों एक साथ लड़े थे। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौता नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे।
दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए फिर एक बार केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा- दिल्ली में बिजनेसमैन को फिरोती के कॉल आते हैं। पैसे न देने पर दुकान के बाहर फायरिंग हो जाती है।पिछले 2-3 साल में दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बत्तर होती जा रही है। इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को शनिवार को पंचशील पार्क में भी कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था- मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं – आप इसके खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? जब से वे गृह मंत्री बने हैं, दिल्ली में स्थिति बद से बदतर होती चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *