Spread the love

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने जारी किया आदेश
कटनी। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंर्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव का जिला स्तरीय मुख्य कार्यकम का आयोजन बस स्टैण्ड स्थित ऑडिटोरियम में किया जावेगा साथ ही इस अवसर पर श्री कृष्ण मंदिरों के आस-पास विशेष साफ-सफाई,दीप प्रज्ज्वलन,स्थानीय संतों एवं अतिथियों का सम्मान,श्रीमद् भागवत गीता के ग्यारह,बारह एवं पंद्रह अध्याय का सस्वर पाठ,श्रीमद् भागवत गीता पुराण तथा गौपालन पर आधारित नृत्य,नाटिका ,संतो, विद्धतजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान, छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।निगमायुक्त नीलेश दुबे ने आदेश जारी कर उक्त आयोजन की संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं के लिये पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *