Spread the love

फिर सामने आई शिक्षा के मंदिर में टीचर की घिनौनी करतूत……..परिजनो ने स्कूल और थाने में किया हंगामा
भोपाल। शहर के जहॉगिराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी में स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल में नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ टीचर आशुतोष पांडेय पर अशलील हरकते किये जाने के आरोप लगे है। जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे परिजनो स्कूल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शिक्षक आशुतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस उसे डायल-100 से लेकर जा रही थी, उस समय गुस्साये परिजनो ने उसे पीटने की कोशिश की लेकिन पुलिस उसे बचाते हुए थाने ले गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन थाने जा पहुंचे जहॉ पुलिस ने थाने का गेट बंद कर उन्हें बाहर ही रोकते हुए उचित कार्यवाही का आश्ववासन देते हुए शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र गुरुवार को रोता हुआ घर पहुंचा। परिजनो ने जब उससे कारण पूछा तब उसने स्कूल के टीचर आशुतोष पांडेय द्वारा अश्लील हरकत करने की बात बताई। छात्र का कहना है कि टीचर की हरकत के कारण उसके मुंह में छाले हो गए हैं। इसके बाद गुस्साए परिजन शिकायत करने स्कूल पहुंचे। इधर जानकारी लगने पर अन्य छात्र-छात्राआके के परिजन भी स्कूल पहुंचे गये। इसी स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मॉ ने भी आरोप लगाया की टीचर उनकी बेटी के साथ अशलील हरकतें करता है। एक अन्य छात्रा की मां ने भी आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक आए दिन बेटी को हाथ के बल दीवार के सहारे खड़ा होने को बोलता है। इससे बच्ची के कपड़े उपर नीचे होने से उसका शरीर दिखने लगता है। साथ ही आरोपी आए दिन बच्ची से अनर्गल बातें और हरकतें करता है। गुस्साये परिजनो ने टीचर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीचर को हिरासत में अपने साथ थाने ले गई। आक्रोशित परिवार वालो ने थाने के बाहर भी हंगामा किया पुलिस ने जैसै-तैसै उन्हें थाने के भीतर आने से रोका। बताया गया है जिस टीचर आशुतोष पांडेय पर आरोप लगे है, वह बीते काफी सालो से एक ही स्कूल में पदस्थ है, और करीब एक साल बाद उसका रिटायरमेंट है। मामले में थाना पुलिस का कहना था की स्कूली बच्चो के परिजनो द्वारा शिकायत की गई है, जिसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *