Spread the love

डाकघर के कर्मचारी ने किये थे चैक चोरी, साथी की मदद से निकाली थी रकम
भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की वृद्व विधवा के चैक चोरी कर उस पर फर्जी साइन कर डांक घर के खाते से 16 लाख की रकम निकालने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो में एक डाकघर का कर्मचारी है, जिसने पैशंन निकालने आई वृद्वा के चैक चोरी किये और फर्जी साइन कर अपने साथी की मदद से रकम निकाल ली। मामले में थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 28 नवंबर को फरियादी कुंदन पवार पिता स्व. शंकरलाल पवार (39) ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया था की वह पोस्ट ऑफिस के सामने चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया में रहता है। उसकी दादी गंगाबाई पति स्व. श्री उमराव सिंह पवार (99) साल भी उन्हीं के साथ रहती है। दादा स्व. श्री उमराव सिंह पवार स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे, जिसके चलते दादी गंगाबाई को शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पेंशन के 25 हजार रुपये प्रति माह मिलते है। गंगाबाई का बचत खाता डांक घर चांदबड़ में है। अज्ञात आरोपी ने दादी के इस खाते के चैक चोरी करते हुए उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर पेंशन की जमा करीब 16 लाख की रकम निकाल ली है। मामला कायम कर पुलिस ने छानबीन के दौरान मुख्य डांक घर टीटी नगर से तकनीकी जानकारी ली जिसमें पता चला की आरोपी अजय कुमार जैन पिता मांगीलाल जैन द्वारा पीड़िता गंगाबाई के एकांउट से रकम को फर्जीवाड़ा कर निकालकर अपने खाते में जमा किया गया है। सुराग हाथ लगने के बाद टीम ने तकनीकी पड़ताल करते हुए आरोपी अजय कुमार जैन को बीते दिन करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अजय से पूछताछ करने पर सामने पता चला कि उसका पुराना दोस्त विकास साहू डांक घर चांदबड़ में ही नौकरी करता है। वृद्व गंगाबाई जब डांक घर में पैसे जमा करने आई थी, उस समय विकास साहू ने उसके चैक चोरी कर गंगाबाई के जाली हस्ताक्षर कर लिये और उसे अपने पकड़े गये आरोपी दोस्त अजय कुमार जैन को पैसे निकलने के लिये दे दिये थे। अजय ने गंगाबाई के खाते से चैक के जरिये 13 लाख की रकम बारी-बारी से निकाली और उस रकम को आपस में बांट लिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विकास को भी दबोच लिया। आरोपियो से आगे की पूछताछ और रकम की रिकवरी के लिये कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *