Spread the love

दमोह : सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का 28वां सप्ताह अंतर्गत शिवाजी स्कूल के सामने हनुमान जी मंदिर के पास सिविल वार्ड क्रमांक 02 में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, विभिन्न सामाजिक संग़ठन/विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत सामजिक कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण, वार्डवासी, वार्ड पार्षद ने श्रमदान कार्य मे सहभागिता निभाई। श्रमदान कार्य उपरांत कलेक्टर श्री कोचर को वार्डवासियों ने अपनी बातें व समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर ने वार्ड के विभिन्न मार्गों का जायजा लेकर सबन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *