
जबलपुर। मध्य प्रदेश किसी महिला ब्राह्मण महासभा की बैठकशतक्रतू आश्रम दमोह नाका में संपन्न हुई। इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण महिला सभा की सदस्य ने भाग लिया। बैठक में 25 दिसंबर को हितकारिणी गोविंदगंज स्कूल दमोह नाका में आयोजित होने जा रहे विप्र समागम को सफल बनाने के लिए एवं इस सम्मेलन में सबसे बड़ी भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित करने के लिए महिला ब्राह्मण महासभा की सदस्यों ने संकल्प लिया । महिला ब्राह्मण महासभा की सदस्य घर-घर जाकर ब्राह्मण महिलाओं को जागृत करेंगे ताकि 25 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में उनकी सबसे बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में महिला ब्राह्मण सभा की वंदना त्रिवेदी भगवती भारद्वाज वर्षा त्रिवेदी अस्मिता त्रिवेदी शक्ति त्रिपाठी मंजू दुबे शक्ति त्रिवेदी सुलोचना शर्मा दीपिका पांडे आकृति मिश्रा सोनम त्रिवेदी सुरभि तिवारी ज्योत्सना शर्मा नविता तिवारी गीता दुबे गीता पांडे अर्चना शुक्ला चंद्रकाली त्रिवेदी सुनीता पांडे रोशनी तिवारी ज्योति दुबे आद्या त्रिवेदी अनुभा पाठक आदि उपस्थित थी।
