Spread the love

जबलपुर। प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के संबंध में दिल्‍ली से वीसी के माध्‍यम से 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें कमिश्‍नर अभय वर्मा संभागायुक्‍त कार्यालय से वीसी में जुड़े थे, वहीं कलेक्‍ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर सहित अन्‍य अधिकारी भी जुड़े थे।
वीसी में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
वीसी में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान में जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। अभियान अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। पोर्टल की सभी शिकायते सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।
वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के बाद प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा व कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांवों में जाकर जनकल्‍याण शिविरों का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *