Spread the love

छिंदवाड़ा – जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये के नेतृत्व में वार्ड 9 चौखड़ा के वार्डवासियों द्वारा नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही बोर चालू कराने की मांग की है । उन्होनें बताया कि विगत् कई दिनों से बोर बंद होने के कारण वार्डवासियों को पानी की समस्या सेे जूझना पड़ रहा है, इसके पूूर्व भी उनके द्वारा आवेदन दिया गया और उस दौरान 8 दिनों का आश्वासन दिया गय परंतु आज दो माह से अधिक होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है । श्रीमती गजभिये ने शीघ्र बोर चलाने की मांग की, अन्यथा चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बोर चालू नहीं होता तो समस्त वार्डवासी उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जबावदारी निगम प्रशासन की होगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतिपक्ष नेता हंसा अंबर दाढ़े, पार्षद सरला सिसोदिया, सरिता काले, मंजू बैस सहित वार्डवासी अंबिका युुवनाती, विनीता वर्मा, बबीता, लंका, रीता, शिवकुमारी उसरेठे, सुकराम धुर्वे, जयकुमारी उइके, सेजवती उइके, ललली उइके, पवन यादव, गीता, सीमा कोल्हार,े विनीता कोल्हार, मालती बाई ककोड़िया, रजनी कुमरे, सरस्वती उइके, कपाल मर्सकोले, ओम कुमारी, रेखा, अंजनी सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *