
समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मदन महल के पास स्थित नागपाल गार्डन में आम जनों से भेंट की। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। लोगों ने बिजली, पानी, साफ सफाई, समग्र आईडी, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन दिए। मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। इस दौरान अतुल सिंह ठाकुर, पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
शोक संतृप्त परिवारजनों से की भेंट…
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के शोक संतृप्त परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने कार्यकर्ता मुकेश सोनी की माता जी के निधन पर आयोजित शोक संवेदना कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। इसी प्रकार अन्य शोक संतृप्त परिवारजनों के घर जाकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
