
अमित शाह के बयान पर नाराजगी जताई, राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के विरोध में भीम आर्मी के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह पोस्टर जलाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। शुक्रवार को भीम आर्मी ने शहर में रैली निकाली और कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। साथ ही अमित शाह के पोस्टर जलाए और जमकर नारेबाजी की। भीम आर्मी के सदस्यों ने कहा कि अमित शाह ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे दलित और खासकर महिलाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को गृह मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। भीम आर्मी ने ज्ञापन में मांग की है कि राष्ट्रपति लोकसभा अध्यक्ष को अमित शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाने का आदेश दें। इसके साथ ही अमित शाह को आदेश दे कि वे संसद में अपना बयान वापस लें और अंबेडकर के अनुयायियों से सामूहिक तौर पर माफी मांगे।
