Spread the love

बाल-बाल बचे पति-पत्नी, बच्चा … परसवाड़ा से लामता के बीच जंगल में हुई घटना
बालाघाट। परसवाड़ा से लामता की ओर जा रहे धान से ओवर लोड ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दी। बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक को घसीटकर ले जाने से उसमें आग लग गई। घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना से बाइक में सवार पति-पत्नी और उनका एक बच्चा बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम खरपडिय़ा निवासी पुरुषोत्तम राहंगडाले अपनी बाइक से बालाघाट से अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। जब वे लामता से परसवाड़ा के बीच रंगोपाठ की घाटी में मोड़ाई में पहुंचे थे, वैसे ही परसवाड़ा की ओर से धान से ओवरलोड ट्रक लामता की ओर आ रहा था। बेलगाम ट्रक को देखकर पुरुषोत्तम ने अपनी बाइक को जैसे ही सडक़ में खड़ी किया, वैसे ही ट्रक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय पति-पत्नी और उनका बच्चा दूर जा गिरे। जिससे उन्हें मामूली चोंटे आई। हालांकि, ट्रक चालक ने बाइक को ठोकर मारने के बाद उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए लेेकर गया। जिसके कारण बाइक में आग लग गई। घटना में बाइक पूरी तरह से धू-धूकर जल गई। गनीमत है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जोरों पर है। साथ ही धान का परिवहन भी लगातार किया जा रहा है। लेकिन ओवरलोड धान से भरे ट्रक बेलगाम दौड़ रहे है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है। इधर, ओवरलोड ट्रकों के कारण सडक़ें भी खराब हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके कारण समस्याएं बनी हुई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों का सडक़ों पर चलना भी सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *