Spread the love

रामपायली थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बालाघाट। प्राण घातक हमला करने के आरोप में रामपायली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी निकेश पिता कोमल मेश्राम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लड़सड़ा थाना रामपायली शामिल है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी की रात्रि ग्राम लड़सड़ा में आनंद पिता लक्ष्मी प्रसाद नगपुरे अपनी वेल्डिंग की दुकान का काम समाप्त कर घर जाने निकला था। तभी पुराने विवाद को लेकर गांव का ही युवक नितेश मेश्राम के द्वारा धारदार हथियार बसूला से सिर के पीछे तरफ प्रहार कर दिया था। जिससे आनंद गंभीर रुप से घायल हो गया था। घटना के बाद नितेश मेश्राम मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामपायली चंद्रजीत यादव के द्वारा तत्काल अपने बल के साथ ग्राम लड़सड़ा पहुंचे। फरार आरोपी को तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा के लिए पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल निरूद्ध किया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 109 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक चंद्रजीत यादव, सउनि सुनील पांचाले, प्रआ विवेक ठाकरे, आर आलोक बिसेन, श्याम चौहान, नरोत्तम प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *