
अशोकनगर । अपनी छोटी बहु के चालचलन से परेशान सास-ससुर जब उसको समझाते है तो छोटी बहु गुण्डो को बुलाती है जो सास-ससुर को गाली ग्लौच करते है और जान से मारने की धमकी देते है। बहु और उसके पहचान बाले गुण्डों की प्रताडना से परेशान होकर सास-ससुर ने पुलिस अधीक्षक अशोकनगर से जान की रक्षा की गुहार लगाई है।
पूरा मामला त्रिलोक पुरी कॉलौनी निवासी घूमन सिंह चौकीदार के घर का है। जहां घूमन सिंह के घर उनकी छोटी बहु अनीता रहती है घूमन सिंह का कहना है कि उनकी छोटी बहु का चालचलन ठीक नहीं है, जब इस बारे सास-ससुर बहु को समझाने का प्रयास करते है तो बहु अपने पहचान बाले गुण्डों को बुला लेती है जो सास-ससुर से गाली ग्लौच करते है और जान से मारने की धमकी देते है। ससुर घूमन सिंह ने बताया अभी कुछ दिन पहले ही धर्मेन्द्र कुर्मी पुत्र मेहरबान कुर्मी ने घर पर आकर हमें गालीयां दी जब गालियां देने की में विडियों बनाने लगा तो जान से मारने की धमकी दी। और छोटी बहु कुल्हाडी लेकर आ गई और हमें कुल्हाडी से काटने की कहने लगी। हमारी छोटी बहु ने हम बुजुर्ग पति पत्नी का जीवन नर्क बना रखा है और हमारी जान को खतरा बना हुआ है।
