
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक स्नेहा ठाकुर द्वारा सूबेदार अजीत सिंह को विदिशा वायपास पर वाहन चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था। सूबेदार अजीत सिंह द्वारा यातायात बल के साथ बीते बुधवार को विदिशा वायपास पर वाहन चैकिंग लगाई गई। वाहन चैकिंग के दौरान ट्राला क्र0 एमपी 13 एच 6677 को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाता हुआ प्रतीत हुआ। वाहन चालक का मौके पर ही ब्रेथ एनालायजर मशीन से एल्कोहल परीक्षण किया गया तो चालक एल्कोहल की मात्रा 209.5 एमजी/100 एमएल एल्कोहल का सेवन किया हुआ पाया गया। वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने से वाहन चालक के विरूद्ध न्यायालीन चालानी कार्यवाही कर वाहन को सुरक्षार्थ थाने पर रखवाया गया, जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। वाहन चालक पर न्यायालय द्वारा 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्व लगातार चैकिंग पॉइन्ट लगाकर कार्यवाही की जा रही है।
