
विवाहित है आरोपी, पीड़िता को बताया था कुवांरा
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में विवाहिता के उसके पति से विवाद की जानकारी लगने पर एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने लगा। आरोपी भी विवाहित है, लेकिन उसने पीड़िता को अविवाहित बताया था, बाद में उसने खुद के विवाहित होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता ने थाने आकर बताया की वह अशोका गार्डन इलाके में रहती है। उसकी शादी साल 2013 में हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक कारणो को लेकर उसकी अपने पति से अनबन चलती रहती है। साल 2018 में वह हनुमानगंज इलाके में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। उसी दौरान उसकी पहचान दवा बाजार में काम करने वाले संतोष कुमार यादव से हो गई थी। पहचान बढ़ने पर महिला उससे अपनी निजी बातें भी बताने लगी, पीड़िता ने उसे पति से होने वाले झगड़ो के बारे में भी बताना शुरू कर दिया। उसकी परेशानी जानकर संतोष ने उससे हमदर्दी दिखाते हुए नजदीकियां बढ़ाई और उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया। आये दिन की पारिवारिक कलह से तंग पीड़िता ने भी हामी भर दी। इसके बाद आरोप ने जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बाद में महिला को पता चला कि संतोष पहले से ही शादीशुदा है, जबकि उसने खुद को अविवाहित बताया था। जब उसने आरोपी से इस संबध में बातचीत की तब उसने कहा कि वह शादीशुदा है, और उसके साथ शादी नहीं कर सकता। इसके बाद महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करा दी। आरोपीप के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
