Spread the love

सैलरी देरी से मिलने से था नाराज, पैट्रोल पंप से चोरी कर विदिशा की और भागे
दर्जनो सीसीटीवी कैमरो का रुट मैप तैयार कर पुलिस ने 36 घंटो में ही दबोच लिया

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में पेट्रोल पंप पर खड़ी 15 लाख की क्रेन को चोरी करने की घटना का पुलिस ने 36 घंटो में ही राजफाश करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पकड़ाया गया मुख्य आरोपी पुर्व मे उसी क्रेन का ड्रायवर था, क्रेन मालिक द्वारा समय पर सैलरी न देने से वो इतना गुस्सा गया की उसने मालिक को सबक सिखाने के लिये अपने बड़े भाई ओर दोस्त के साथ मिलकर मालिक की क्रेन को ही चोरी कर लिया।थाना प्रभारी रूपेश दुबे के अनुसार विश्वकर्मा नगर करोंद में रहने वाले अंकित साहू पिता तारान्द्र साहू (21) ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अयोध्या नगर निवासी रमेश ठाकुर की क्रेन चलाता है। 15 जनवरी की रात करीब 8 बजे अकिंत ने क्रेन को करोंद चौराहे के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर खड़ी कर मालिक रमेश को बताया और अपने घर चला गया था। अगली सुबह जब वह वापस पैट्रौल पंप पर पहुंचा तो देखा की उसकी क्रेन गायब थी। उसने क्रेन चोरी हो जाने की सूचना क्रेन मालिक रमेश और सुपरवाईजर प्यारे को फोन पर दी। बाद में उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्रेन की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटना स्थल पेट्रोल पम्प, टोल नाके सहित आसपास की सड़को पर लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज, खंगालते हुए आरोपियो के फरार होने का रुट मैप तैयार किया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली की पेट्रोल पंप से चोरी हुई क्रेन को क्रेन के पुर्व ड्रायवर प्रदीप कुशवाह ने अपने दो साथियो के साथ चोरी किया है, जिसे लेकर विदिशा की तरफ भागे है। खबर मिलते ही टीम ने सर्चिंग शुरु की, इस बीच विदिशा रोड पर सड़क किनारे खाली जगह पेट्रोप पंप से चोरी हुई क्रेन खड़ी नजर आई उसके पास ही तीन सदिंग्ध युवक भी घूमते दिखे। पुलिस ने तीनो को हिरासत में लेकर पूछताछ की उनकी पहचान प्रदीप कुशवाह पुत्र प्रकाश बाबू कुशवाह (24), राजू कुशवाह पुत्र प्रकाश बाबू कुशवाह (27) दोनो निवासी ग्राम खेजडा तहसील थाना शमशाबाद जिला विदिशा और रामकुमार रैकवार पुत्र भय्यन सिंह रैकवार (26) निवासी ग्राम बैरखेडी थाना कुरवाई जिला विदिशा के रुप में हुई। पुलिस ने बताया की आरोपी प्रदीप कुशवाह पहले रमेश ठाकुर की क्रेन का ड्राइवर था, लेकिन रमेश ठाकुर द्वारा समय पर सैलरी न देने से वो इतना गुस्सा हो गया की उसने मालिक को सबक सिखाने के लिये अपने बड़े भाई राजू ओर दोस्त रामकुमार के साथ मिलकर उसकी क्रेन चोरी करने का प्लान बनाते हुए क्रेन चोरी कर डाली। पुलिस ने तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गई क्रेन को जप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *