
66 किलो गांजा जब्त, 3 महिला तस्कर सहित 7 गिरफ्तार
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और मझौली पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उड़ीसा के सुंदरगढ़ से लग्जरी वाहनों में कटंगी ले जाई जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ा है| दो लग्जरी वाहनों में करीब 66 किलो 690 ग्राम गांजा लाया जा रहा था जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई गई है| पुलिस ने इस मामलें में सात तस्करों को पकड़ा है जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं| पुलिस गांजे के संबंध में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर मादक पदार्थ गांजे की तस्करी रोकने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है| इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मझौली थाना क्षेत्र के सुहारनदी के पास चैकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों को चैक किया जा रहा था| उड़ीसा से कटंगी की तरफ आ रही छत्तीसगढ़ पासिंग वाहन क्रमांक सीजी 08 एस0005 और सफेद रंग की शिफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 ईएम 7200 की रोककर तलाशी की गई, दोनों वाहनों में थैलों में बंद पैकेटों में करीब 66 किलो 690 गांजा जब्त किया गया| तस्करों ने प्राथमिक पूछताछ में दिल्ली और उडीसा से गांजा लाकर कटंगी निवासी खिलावन लोधी के लिए गांजे की खेप लाना स्वीकार किया, जिसकी तस्दीक की जा रही है| एक्सयूवी कार में 14 पैकेट और स्विफ्ट कार में 13 पैकेट गांजा मिला है। पकड़े गए तस्कर सिहोरा के रहने वाले हैं, पुलिस इनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
पकड़े गए तस्करों में सौरभ खरे, सत्यकला खरे निवासी बाबाताल सिहोरा, कंचन ठाकुर निवासी बाबाताल सिहोरा, सोनू बर्मन निवासी इमलहापुरा सिहोरा, लखन बर्मन निवासी गुरईया मोहल्ला सिहोरा, ममता बर्मन निवासी गुरईया मोहल्ला और दीपक लोधी निवासी गुरईया मोहल्ला सिहोरा शामिल हैं| पुलिस ने गांजे की तस्करी में लिप्त वाहनों के साथ तस्कारों से 6 मोबाइल भी जब्त किए है| जब्त किए गए वाहनों की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है| पुलिस ने तस्करों के विरूद्ध थाना मझौली में नार्कोटिक्स पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
