Spread the love

सागर से मायके आई महिला जैन मंदिर के पास ठगों का शिकार
जबलपुर। शहर में एक बार फिर लूट और ठगी करने वाला गिरोह तेजी से सक्रिय हो गया| पिछले दिनों लूट का भय दिखाकर गोरखपुर, मदनमहल और लार्डगंज क्षेत्र में जेवर उतारकर कंकड पत्थर थमाने का मामलों का खुलासा अभी नहीं हो पाया, ठीक उसी तर्ज पर कोतवाली थाना क्षेत्र के कमानिया स्थित लार्डगंज जैन मंदिर के पास विजय कटपीस की गली में दिन दहाड़े महिला से सुनियोजित लूट का मामला सामने आया| यहां सागर से अपने मायके आई एक महिला सुबह 8 बजे जैन मंदिर जा रही थी तभी दो युवकों ने रोका और खुद को पुलिस वाला बताकर लूट का भय बताकर करीब 8 तौला सोने के 4 लाख कीमती जेवर उतरवाकर नकली जेवर थमा दिए|
घटना के संबंध में पीड़ित महिला श्रीमति ज्योति जैन ने बताया कि देवरी सागर से कुछ दिन पहले जबलपुर स्थित अपने मायके आई थी| शनिवार की सुबह 8बजे कमानिया स्थित जैन मंदिर जा रही थी तभी मंदिर की 100 मीटर दूरी पर दो युवकों ने उन्हें रोका और कार्ड दिखाकर यह भरोसा दिलाया कि वह पुलिस वालें है उन्होंने लूट का भय दिखाकर महिला से कहा कि यहां पिछले दिनों लूट की घटनाएं हुई है हमलोग लुटेरों को तलाश रहे है| आप अपनी चैन अंगूठी और चूड़िया उतारकर रख ले घर जाकर पहन लेना| चीटिंगबाजों के झासों में आई महिला ने अपनी सोने की चैन अंगूठी व चूड़िया उतारी तभी बदमाशों ने उन्हें एक कागज थमाया और कहा इसमें लपेट कर रख लीजिए| इस बीच बदमाशों ने कागज की पुड़िया बदल ली, महिला जब घर जाकर पुड़िया खोली तो उसमें नकली जेवर मिले| इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए| कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई| पुलिस ने पीड़ित महिला को कंट्रोलरुम के सीसीटीव्ही कक्ष लेकर गई ताकि वह आरोपियों को पहचान सके| पुलिस मामलें की तफ्तीश कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *