Spread the love

मुख्य आरोपी फरार, पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम किया घोषित
अशोकनगर। जिले की चन्देरी थाना पुलिस ने युवक से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को चंदेरी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप परिहार, विक्की परिहार और गोविंद परिहार शामिल हैं। तीनों को अशोकनगर स्थित उनके घरों से पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी जगदीश राजपूत अभी फरार है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पीडि़त अक्षय लोधी अशोकनगर के छैघरा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपियों ने उसे चंदेरी के जंगल में ले जाकर राजघाट के पास बेरहमी से पीटा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अक्षय जूते पहनकर गद्दे पर बैठ गया था, इसलिए उसकी पिटाई की गई। आरोपियों ने मारपीट के बाद अक्षय को बोरी में बांधकर बडेरा के जंगल में फेंक दिया था। किसी तरह वह पास के गांव पहुंचा, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *