Spread the love

शक्तिनगर में वारदात से विवाह समारोह में छाया मातम
जबलपुर। शहर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही| छोटी छोटी बातों पर चाकू चलने से 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आ गई| अभी एक दिन पहले ही केंट क्षेत्र के सदर इलाके में एक प्लम्बर की हत्या कर दी गई थी अब गढ़ा थाना अतंर्गत शक्तिनगर में विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई| इस वारदात के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया और परिवार में मातम छा गया।
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिनगर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया अधारताल गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक रजक आया था| लड़की पक्ष के लोगों से दो लड़के विवाद कर रहे थे, जिन्हें समझाने और बीच बचाव करने के लिए अभिषेक वहां पहुंचा, इस दौरान मौके पर मौजूद करण रजक और अर्जुन रजक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया| इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ अभिषेक को मेडीकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| घटना का चश्मदीद गवाह मृतक का भाई शेखर रजक की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामदर्ज आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है|
जांच अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *