Spread the love

भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित कमला पार्क में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक युवती के साथ मौजूद उसके दोस्त को वहॉ आये अन्य युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। हमला करने वाला आरोपी घायल के साथ मौजूद युवती को अपनी बताकर उसका विरोध कर रहा था। वारदात के बाद युवती मौके से फरार हो गई थी। वहीं घायल को पुलिस ने पहले इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी शिकायत पर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना क्षेत्र में स्थित डीआईजी बंगला में रहने वाले अजय सूर्यवंशी पिता खुमान सिंह सूर्यवंशी (23) ने बताया की बुधवार रात शाहजहांनाबाद इलाके में रहने एक युवती के साथ आया था। युवती उसकी दोस्त है। करीब साढ़े दस बजे दो-तीन युवक उसके पास आये एक युवक ने उसके साथ मौजूद युवती को अपनी बहन बताया और फिर सभी आरोपी उसके साथ गाली-गलोज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने अपने पास रखा चाकू निकालकर उस पर वार कर घायल कर दिया। चाकू से वार और मारपीट के बाद आरोपी उसे धमकाते हुए फरार हो गए। घटना को लेकर पार्क में सनसनी फैल गई और सड़क पर भी वाहनो की लाइन लग गई। सूचना मिलने पर आई पुलिस घायल युवक को थाने ले गई वहीं युवती वहॉ से जा चुकी थी। अजय की पीठ पर चाकू के वार लगे हैं। सूत्रो के अनुसार बाद में सामने आया है की आरोपियो में शामिल एक युवक की पहले युवती के साथ दोस्ती थी। लेकिन फिलहाल युवती की उससे दुरियां और घायल अजय सूर्यवंशी से नजदीकियां चल रही थी। आरोपी इसी बात से नाराज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूत्र बताते है की जांच में एक आरोपी का नाम अंकित पाल सामने आया है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियो की पहचान जुटाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *