Spread the love

जबलपुर। कुण्डम के ग्राम तिलसानी वेयर हाउस में अपने सहयोगी के माध्यम से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के ब्रांच मैनेजर प्रदीप पटले पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की और रंगे हाथों रिश्वत लेते सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश बिसेन को भी सह आरोपी बनाया| रिश्वत की रकम उसी के पास से मिली| रांझी स्थित एक वेयर हाउस में 100 क्विंटल गेहूं कम निकलने पर 92 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट करने की धमकी दी थी|
लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि रांझी स्थित गुरुनानक वेयर हाउस में 100 क्विंटल गेंहू कम पाए जाने पर वेयर हाउस संचालक दमनीत सिंह भसीन से वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में पदस्थ ब्रांच मैनेजर प्रदीप पटले ने 92 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, साथ ही यह धमकी दी थी कि कमती पाए गए गेंहू की पूर्ति नहीं दी गई तो उनके वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा| रिश्वत मांगे जाने की शिकायत होने पर लोकायुक्त की टीम ने शिकायत के बाद बुधवार को वेयर हाउस संचालक रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपए लेकर दोपहर के वक्त तिलसानी तहसील कुण्डम स्थित वेयर हाउस पहुंचा. जहां पर प्रदीप पटले के कहने पर सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश बिसेन को 50 हजार रुपए दिए. तभी लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया| ट्रैप दल पे डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक नरेश बेहरा, कमल सिंह उइके, जितेंद्र यादव, व अन्य कर्मचारी शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *