Spread the love

दमोह ! यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक को श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक दलबीर सिंह एवं स्टाफ द्वारा नगर के मारुताल, मुक्ति धाम एवं अंबेडकर चौराहे पर सघन वाहन चैकिंग कर 19 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। उक्त 19 वाहनों पर कार्यवाही कर 5700 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। एक ट्रक का चालक एवं एक मोटर साइकिल चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को ज़ब्त किया गया है जिसका प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *