Spread the love

कटनी। शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति को जागृत करने का अभियान है। इस अभियान में समस्त नगरवासियों की बढ़ चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे की मौजूदगी में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू शिब्बू, डाॅ रमेश सोनी, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव संजू जीवन चैधरी सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विषय पर आधारित अभियान 15 अगस्त 2025 तक संचालित किया जा रहा है। आयुक्त श्री दुबे नें बताया कि अभियान के संबंध में निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी जाकर उसका भली भांति निर्वहन कर अभियान को सार्थक बनाने के निर्देश दिए गए है। निगमायुक्त ने अभियान के तहत कैलेंडर अनुसार गतिविधियां आयोजित करने तथा गतिविधियां आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था पहले ही पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान मंे वाहन रैली, पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वहां स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की शाम मिशन चैक मे देशभक्ति के तरानों का कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
महापौर श्रीमती सूरी नें कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जाए। तिरंगा यात्राएं, रैली निकाली जाए। हर घर तिरंगा अभियान को जिले में जन अभियान के रूप में सफल बनाए। तिरंगा रैली हेतु शामिल होने वाले स्कूली बच्चों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय, अशासकीय भवनों एवं हर घर पर तिरंगा झंडा लगाए जाएं। साथ ही भवनो पर रात्रि में रोशनी की जाएं। स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर शपथ दिलाई जाए। नगरीय क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। साथ ही श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान जनप्रतिनिधियों के साथ चलाया जाए एवं वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान संबंधी गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएं। बैठक में उपायुक्त श्री शेलेश गुप्ता, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहायक यंत्री आदेश जैन सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *