Spread the love

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
बालाघाट। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को नगर मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इधर, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
शिविर के माध्यम से कांग्रेसियों ने न केवल राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि समाज सेवा का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 21 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उईके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों में आगे रहती है। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर पुन: जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है, जिसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने का प्रयास भी करेंगे।
कार्यक्रम में परसवाड़ा विधायक मधु भगत और बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही नेताओं ने रक्तदान शिविर की सराहना की और इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों और देश को दिए गए योगदान के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *