
पुलिस ने सफल रेस्क्यू कर सभी सबारियों को सुरक्षित बाहर निकाला
गुना । गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद रहकर पूरी सतर्कत एवं सजगता से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौर और उनकी टीम द्वारा तत्परता और सतर्कता से कार्यवाही करते हुए यात्रियों से भरी बस के नदी पुल पर पानी में फंसने पर सफल रेस्क्यू कर बस में सबार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है ।
आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को गुना से फतेहगढ़ की ओर जा रही एक बस धरनावदा थाना अंतर्गत झागर के पास भौंरा नदी पुल पर अचानक पानी के बहाव में फँस गई और जिसका एक पहिया भी पुल से नीचे उतर गया । घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही झागर चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौर अपने पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और बिना विलंब किए रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें महिला, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल थे । इसके बाद ट्रेक्टर की मदद से बस को भी पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन बस का एक पहिया के पुल के नीचे लटक जाने से बस को बाहर निकाल पाना संभव नहीं हो सका और बस पलटी खाकर पुल से नीचे गिर गई । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से संभावित एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी ने घटना स्थल पर पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है । उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा के लिए हर वक्त तत्पर है ।
