Spread the love

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर और गौरीघाट का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। साथी ही लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।इस अवसर पर केंट विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, दीपांकर बैनर्जी व नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *