Spread the love

दिल्ली धमाके के बाद यूपी में रेड अलर्ट: अयोध्या, काशी, मथुरा से मेरठ तक सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। यह घटना 10 नवंबर 2025 को शाम 6:55 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जो पास की अन्य 3 गाड़ियों तक फैल गई। इस हादसे में अभी तक एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की दीवारें दरक गईं और पांच से छह वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए। एनआईए और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में यह हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट बताया जा रहा है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- 1 पर धमाका
दिल्ली पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 3 और गाड़ियां आ गई। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस धमाके में 8-10 लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर बयान नहीं दिया है।
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया, दमकल विभाग को लाल किले के पास धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचे गई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के तीन वाहनों में आग लग गई। स्थिति की जांच और आग पर काबू पाने के लिए टीमें भेजी गई हैं।

पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई लोगों के घायल होने की आशंका है। विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई।घटनास्थल की एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली धमाके के बाद यूपी में रेड अलर्ट: अयोध्या, काशी, मथुरा से मेरठ तक सुरक्षा कड़ी

लखनऊ । दिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम एक इको वैन में हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या, काशी, मथुरा, मेरठ, प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर सघन चेकिंग में जुट गए हैं। सीमाओं पर नाकेबंदी, ड्रोन निगरानी और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। धमाके की सूचना के बाद यूपी के सभी प्रमुख जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर में पुलिस कप्तान और डीएम स्वयं सड़कों पर उतर आए। प्रयागराज में सुभाष चौराहे पर देर रात तक सघन चेकिंग चली। वाहनों की डिक्की, बूट और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। सीमाओं पर बैरियर और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *