Spread the love

रोहित साहू
हटा / हटा विधानसभा के रनेह क्षेत्र में लगातार हो रही विधुत कटौती के खिलाफ आज़ रनेह में यूथ कांग्रेस दमोह द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया!
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने कहा कि “भाजपा ने जैसे सदस्य अभियान के लिए मिसकॉल अभियान चलाया था ठीक उसी तरह उन्हें अब बिजली कटौती एवं खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए भी यही मिसकॉल सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए!
यह समय किसान की फसल की सिंचाई के लिए सबसे जरूरी समय है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अधिक से ज्यादा बिजली कटौती के कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस समस्या पर दमोह जिले का कोई भी भाजपा नेता ध्यान नहीं दे रहा”!
इस धरना प्रदर्शन में सफल त्रिवेदी, सुशोभित पटेल, ओम राय, हितेंद्र पटेल, सुरेंद्र लोधी, अशोक पटेल, पुष्पेन्द्र लोधी, राघवेंद्र पटेल, नीलेश रैकवार, अरविन्द लोधी, भरत पटेल, दुर्गेश, गजेंद्र, रामकिशन, भारत पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *