
बदनाम करने की धमकी देकर बना रहा था दोबारा संबध बनाने का दबाव
भोपाल। बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की पत्नि के साथ मौका पाकर मकान मालिक के बेटे ने ज्यादती कर डाली। बदनामी के डर से महिला के चुप रहने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा संबध बनाने का दबाव डालने लगा, जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। शिकायत मिलने पर गॉधी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया की वह सेक्टर-2 गांधी नगर इलाके में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। पति, बच्चे सहित उसकी सास भी साथ ही रहती है। इसी साल अक्टूबर के महीने में उसकी सास की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था। सास की देखभाल के लिये उसका पति अस्पताल में ही रुकता था। पति के घर में न होने का फायदा उठाकर 15 अक्टूबर को रात 10 बजे मकान मालिक का मोहसिन उसके कमरे में घुस आया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी थी। धमकी के कारण विवाहिता खामोश रही, उसके चुप रहने से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वो महिला को धमकाते हुए दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। तंग आकर महिला ने सारी बात अपने पति को बताई और थाने जा पहुंची। दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
