
गुना l जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस द्वारा दस्तयाब कर, उसके अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 24 की रात में चांचौडा थाने की बीनागंज चौकी क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के परिजनों को भी बिना कुछ बताए कहीं चले जाने पर बालिका की दादी द्वारा 21 जुलाई 2024 को उसके गुम होने की रिपोर्ट चांचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 359/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस द्वारा प्रकरण की अपहृत नाबालिग बालिका की निरंतर तलाश की गई। जिसकी तलाश के क्रम में गत दिवस बालिका के इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर बीनागंज चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल इंदौर के लिए रवाना हुई। जहां बाणगंगा क्षेत्र से अपहृत बालिका को दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी पर पीडि़त बालिका द्वारा अपने कथनों में बताया कि ग्राम बीनागांव निवासी अजय लोधा उसे बहला फुसलाकर इंदौर ले गया था और जिसने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ कई बार गलत काम किया गया । जिसके कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 65(1), 87 बीएनएस, 4(2), 5/6 पॉक्सो एक्ट व 3(1)(2द्ब), 3(2)(1) एससी, एसटी एक्ट इजाफा कर बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा गत दिवस को प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
