
अशोकनगर। जिले की मुंगावली थाना पुलिस ने बुधवार को एक सफेद रंग की कार से 90 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत 1 लाख रुपए बताई है।
मुंगावली थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सागर जिले के बीना की ओर से एक सफेद रंग की कार आ रही है जिसमें अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर भुवनेश शर्मा को एक टीम के साथ भेजा। मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने जैसे ही कार आई उसे रोकी तो वह भागने का प्रयत्न करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। जब पुलिस ने तलाशी की तो उसमें 36 बोतलें ओल्ड मोंक, 48 बोतलें रॉयल चैलेंजर, 12 बोतलें सिगनेचर, 12 बोतलें ब्लेंडर, 12 बोतलें बाकार्डी जिसमें कुल 90 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। जब्त की गयी अवैध शराब की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। कार में बैठे लोगो से नाम पता पूछा उन्होंने अपने नाम धर्मेन्द्र पुत्र प्रकाशचंद जैन उम्र 48 साल निवासी शांतिनगर अशोकनगर, धर्मवीर पुत्र थान सिंह ओझा उम्र 27 साल निवासी पठार मोहल्ला अशोकनगर एवं मनीष पुत्र मांगींलाल ग्वाल उम्र 19 साल निवसी बजरिया मोहल्ला अशोकनगर के होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
