
अशोकनगर । ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में फरार आरोपी को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर द्वारा आरोपी के ग्राम पाटन जिला सिरोंज पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देशन में एक टीम तैयार की गई एवं फरार चल रहे आरोपी कुंवर सिंह पुत्र भागीरथ जाति यादव उम्र 48 साल निवासी रेतामोहसा थाना छोटी बजरिया बीना ग्राम नई बस्ती नानक वार्ड बीना जिला सागर को ग्राम पाटन जिला सिरोंज से गिरफ्तार कर 150 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल जव्त किया एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना ईसागढ, पिपरई, नईसराय, शडौरा में भी ट्रांसफार्मर का तेल चोरी के कई विभिन्न धारओ मे प्रकरण पंजीबद्ध है।
